खबर सक्ती ...
जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश ..
सक्ती, नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम ने जिंदल वर्ल्ड स्कूल, सक्ती में संचालित स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच की।
जांच अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र एवं लक्ष्मण महानंदिया ने किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 12 वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन सर्टिफिकेट) एवं आवश्यक परमिट के बच्चों का परिवहन करते पाए गए।
यातायात पुलिस ने संबंधित 12 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
यातायात पुलिस ने बताया कि लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल वाहनों के दस्तावेज समय पर अपडेट नहीं कराए जा रहे हैं। साथ ही यह भी सामने आया कि पीले रंग के अधिकृत स्कूल वाहनों के अलावा निजी वाहनों से भी बच्चों का आवागमन कराया जा रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को सात दिवस के भीतर स्कूल परिवहन में उपयोग किए जा रहे सभी वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन कराने के निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद भी नियमों का पालन नहीं होने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















