Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

Published

on

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित चंद्रा भवन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, सरगुजा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, संभाग सह प्रभारी आशीष जायसवाल, जिला सह प्रभारी उदय जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल, जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पिछड़े वर्गों के बीच सतत जनसंपर्क बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष धनंजय नामदेव, सोम चंद्रा, महामंत्री भूपेंद्र यादव, जितेंद्र चंद्रा, युवराज चंद्रा, जीवन राठौर, परसन राठौर, आकाश साहू, पार्षद गजेंद्र यादव, अनीता गोपाल, रघुनंदन राठौर, हीरालाल जायसवाल, मट्टू यादव, गजानंद देवांगन, क्रांति साहू, जीतराम कश्यप, लंबोदर चंद्रा, चूड़ामणि चंद्रा, रिंकू साहू, डमरूधर पटेल, दूजराम बरेठ, सुरेश डनसेना, तुलसी मैत्री, योगेश साहू, भुवन सोनी सहित ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending