Connect with us

खबर सक्ती ...

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

Published

on

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन ..

सक्ती, समाजसेवी एवं वरिष्ठ रक्तदाता प्रफुल्ल देशमुख की मानवीय पहल से सोमवार को एक जरूरतमंद महिला को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका। देशमुख के एक फोन कॉल पर अड़भार निवासी युवा रक्तदाता महेंद्र बरेठ तत्काल समर्पण ब्लड बैंक पहुंचे और बांसाछापर निवासी 42 वर्षीय गोमती राठिया के लिए अपना 12वां स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान के दौरान प्रफुल्ल देशमुख स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने महेंद्र बरेठ के इस निस्वार्थ एवं प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देशमुख ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर एक भावनात्मक तथ्य भी सामने आया। महेंद्र बरेठ ऐसे प्रेरणादायी परिवार से हैं, जिनकी माताजी ने लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी मृत्यु के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को अपना देहदान किया था। वहीं उनके पिता समेलाल बरेठ ने भी मृत्यु उपरांत अपना देहदान करने का संकल्प लिया है। सेवा और मानवता की इस अद्भुत भावना से ओतप्रोत परिवार को प्रफुल्ल देशमुख ने रक्तदान परिवार की ओर से शत-शत नमन करते हुए कहा कि ऐसे परिवार पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

प्रफुल्ल देशमुख ने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

Latest

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending