Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

Published

on

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा ..

सक्ती, जिला कलेक्ट्रेट में 4 अगस्त मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनों की समस्याओं का अंबार देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आवास, अनुकंपा नियुक्ति, पारिवारिक पेंशन, स्कूल प्रवेश, जन्म प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, कृषि और भूमि विवाद सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सेवा के दौरान मृत कर्मचारी के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति व पारिवारिक पेंशन, लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के निपटारे, ओपन परीक्षा उत्तीर्ण छात्र को 11वीं में प्रवेश, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, भूमि पर जबरन धान बोने की शिकायत, नामांतरण की नकल उपलब्ध कराने तथा बीज निगम द्वारा कथित अमानक बीज भंडारण जैसी गंभीर शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

कलेक्ट्रेट प्रशासन के अनुसार प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाला जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि इन 32 आवेदनों का निराकरण कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ किया जाता है।

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending