Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने मंगलवार को अवैध महुआ शराब के कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में 15.8 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसिया, वार्ड क्रमांक-7, थाना जैजैपुर निवासी विक्रम खूंटे पिता गेंदराम के मकान की तलाशी लेने पर रसोईघर में रखी एक सफेद प्लास्टिक बाल्टी से 34 प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 200-200 मिलीलीटर महुआ शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 6.8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

इसी क्रम में ग्राम अरसिया निवासी विमल कुर्रे पिता बिजेलाल द्वारा अपने घर से महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने तत्काल छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान उसके घर से एक प्लास्टिक पन्नी में रखे 45 प्लास्टिक पाउच बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक में 200 मिलीलीटर महुआ शराब भरी थी। कुल 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आबकारी आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ परसराम कहरा तथा बसंती चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

Latest

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

“बनाया क्या और संवारा क्या?”— भाजपा सरकार के नारे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा कटाक्ष ..

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार जनता से मांगे माफी : डॉ. महंत , कटघोरा की अटल प्रतिमा...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा .....

खबर कोरबा24 घंटे ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending