Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

Published

on

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर सभी नागरिकों को संविधान के एक समान दायरे में लाने के उद्देश्य से एक विशेष 5-सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने अब आम जनता, विभिन्न संगठनों और हितधारकों से सुझाव एवं अभिमत आमंत्रित किए हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि राज्य में आने वाला नया कानून कैसा होना चाहिए।

♦️ समिति का स्वरूप और सदस्य –

उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित यह समिति छत्तीसगढ़ में UCC की आवश्यकता, उसकी रूपरेखा तथा व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों का व्यापक अध्ययन और समीक्षा कर रही है। इस समिति में सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के शत्रुघ्न सिंह और एम. के. राऊत,वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती ज्योति रानी सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं।

♦️ समिति के मुख्य कार्य एवं दायित्व –

यह समिति राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) के कार्यान्वयन से जुड़े सभी विधिक, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का गहन अध्ययन कर रही है। इसके प्रमुख दायित्वों में छत्तीसगढ़ की वर्तमान विधिक स्थिति का विश्लेषण करने के साथ-साथ विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और गोद लेने (दत्तक ग्रहण) जैसे संवेदनशील विषयों पर व्यावहारिक सुझाव तैयार करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, समिति अन्य राज्यों में लागू UCC व्यवस्थाओं का विस्तृत अध्ययन करेगी तथा आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और विभिन्न हितधारकों से प्राप्त सुझावों व अभिमतों को भी ड्राफ्ट में शामिल करेगी। इन समस्त अध्ययनों और सुझावों के आधार पर एक समग्र ड्राफ्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत करना और आवश्यक विधायी व प्रशासनिक अनुशंसाएं देना समिति का मुख्य उद्देश्य है।

♦️ देश का 5वां राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ –

UCC लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना था। इसके अलावा गोवा, गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में भी इसे लागू किया जा चुका है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ UCC को अपनाने वाला देश का 5वां राज्य बनने जा रहा है।

♦️ सुझाव भेजने के माध्यम –

समिति ने शासकीय व गैर-शासकीय संगठनों, सामाजिक समूहों, धार्मिक संस्थाओं, समुदायों और राजनीतिक दलों सहित सभी नागरिकों से 15 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार और राय अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से अपने सुझाव भेज सकते हैं:

ई-मेल:
ucc-chhattisgarh@cg.gov.in

वेब पोर्टल:

https://ucc.cgstate.gov.in

डाक पता: कार्यालय समान नागरिक संहिता समिति, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, कमरा नंबर-202, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001

Latest

ख़बर रायपुर36 सेकंड ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर22 मिनट ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर42 मिनट ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर53 मिनट ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending