खबर सक्ती ...
सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की हुई सराहना ..
सक्ती, नगर में निरंतर सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो को सामाजिक सेवा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में हरिभूमि एवं आईएनएच द्वारा आयोजित ‘सक्ती जिला संवाद’ कार्यक्रम में मंच से उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

लीनेस क्लब सक्ती द्वारा लंबे समय से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। क्लब की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की सेवा के साथ-साथ जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सक्ती शहर में वाटर कूलर की स्थापना कराई गई। दृष्टिबाधित शाला में भी विभिन्न आवश्यक कार्य कराए गए हैं।
इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा रक्तदान जैसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी क्लब के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में लीनेस क्लब सक्ती द्वारा किए जा रहे इन निरंतर जनहितकारी एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शहनाज बानो को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर क्लब के सदस्यों, उनके परिजनों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस सम्मान से लीनेस क्लब सक्ती के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। क्लब की ओर से भविष्य में भी समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















