खबर सक्ती ...
सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से फरार ,
जुआरियों पर पुलिस का कसा शिकंजा, जुआ प्रतिषेध अधिनियम व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई ..
सक्ती, थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम सिरली में लंबे समय से जुआ खेलने-खिलाने की मिल रही शिकायतों के बीच सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने जुआ फड़ से 17,060 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार सहित कुल करीब 6 लाख 97 हजार 60 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान 8 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरली के ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने 8 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
आठ जुआरी गिरफ्तार –

सक्ती पुलिस ने अरुण कुमार रात्रे (24), निवासी लवसरा राजापारा; अशोक सिदार (45), निवासी सिरली; विजय राठौर (26), निवासी सिरली; भूपेन्द्र साहू (32), निवासी रायपुरा; हरिचरण राठौर (56), निवासी सिंधनसरा; उमाशंकर सोनवानी (35), निवासी रानीगांव लवसरा; माधव जायसवाल (47), निवासी सिरली तथा महेन्द्र बंजारे (35), निवासी हरदी, सभी जिला सक्ती, को गिरफ्तार किया है।
नगद, मोबाइल और वाहन जब्त –
पुलिस ने जुआरियों एवं जुआ फड़ से 17,060 रुपये नगद, लगभग 80 हजार रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन, करीब 1 लाख रुपये कीमत की 3 मोटरसाइकिल, लगभग 5 लाख रुपये कीमत की एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश एवं एक चटाई बरामद की है। जब्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 6,97,060 रुपये बताई गई है।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई –
सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए जाने पर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई –
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नीलमणी कुसुम, सहायक उप निरीक्षक चित्रांगद चंद्रा, आरक्षक श्याम गबेल, आरक्षक सतीश यादव एवं आरक्षक गौरसिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना सक्ती पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने अथवा खिलाने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















