Connect with us

खबर सक्ती ...

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

Published

on

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेड़ी भी बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बाराद्वार में मर्ग क्रमांक 44/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मर्ग पंचनामा कार्रवाई, वारिसानों एवं गवाहों के कथनों के आधार पर सामने आया कि 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:45 बजे ग्राम दुरपा निवासी अनिल कुमार सिदार (38 वर्ष) ने अपनी सौतेली मां कौशिल्या सिदार (55 वर्ष), पति कार्तिक राम सिदार, पर लकड़ी के बेड़ी से हमला किया। हमले में गंभीर अंदरूनी चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई।

मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने शरीर पर कठोर एवं वजनी वस्तु से बलपूर्वक प्रहार के कारण सिर में गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में फ्रैक्चर, आंतरिक रक्तस्राव तथा शॉक के बाद श्वास एवं हृदयगति रुकने को मृत्यु का कारण बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार के खिलाफ थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेड़ी गवाहों की मौजूदगी में 12 अगस्त 2026 को विधिवत जब्त किया गया।

अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार को 12 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि एम.पी. मन्नेनवार एवं प्रधान आरक्षक देवनारायण चन्द्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending