Connect with us

खबर रायगढ़

6 बेटियों की सफलता से दमका रायगढ़, कलेक्टर ने किया सम्मानित ..

Published

on

सफलता का ये सफर ऐसे ही जारी रहे- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ,

कलेक्टर ने टॉपर बच्चियों को किया सम्मानित, पालकों और शिक्षकों का भी किया सम्मान ,

बच्चों से जाने उनके अनुभव और लक्ष्य, कैरियर को लेकर दिए टिप्स ..

रायगढ़, 11 मई 2023 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कल घोषित परिणाम में रायगढ़ की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में रायगढ़ की 6 बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी मेरिट होल्डर्स से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने सभी टॉपर्स के पालकों और शिक्षकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कक्षा 12 वीं में पूरे प्रदेश में अव्वल आने वाली छात्रा विधि भोसले, 12 वीं की मेरिट में संयुक्त रूप से नवें स्थान पर रहने वाली दीपिक पटेल व रानी महाना, कक्षा 10 वीं के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर आने वाली अदिति भगत, 7 वें स्थान पर रही श्रद्धांशी अग्रवाल तथा आठवीं पोजिशन पर रही खुशी पटेल को सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान सभी बच्चियों से कहा कि आपकी सफलता से पूरा रायगढ़ जिला गौरवान्वित है। हमें उम्मीद ही नही पूरा विश्वास है कि आपकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहेगा। जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई चुनौतियों और परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसी सफलता उन लक्ष्यों को पाने के लिए दुगुनी मेहनत करने का जोश भरती हैं। उन्होंने सभी टॉपर्स बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षक का बराबर का योगदान होता है। पालक पढ़ाई के लिए सही माहौल उपलब्ध कराते हैं और शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं, जिससे छात्र की मेहनत सफलता के स्वर्णिम रूप में चमकती है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों से एक-एक कर बात की। उनके लक्ष्य जाने और उसे पाने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी.के. बाखला, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, सीईओ जनपद पुसौर महेश पटेल, बीईओ पुसौर दिनेश पटेल, शिक्षा विभाग से आलोक स्वर्णकार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, टॉपर बच्चों के पालक व शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर रहे विशेष प्रयास-कलेक्टर ..

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्कूली पढ़ाई को बेहतर करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिजिक्स वाला जैसे राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थानों से अनुबंध कर बच्चों की कोचिंग करवाई जा रही है। जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का माहौल मिल सके।

टॉपर्स ने बताए अपने करियर प्लांस, कलेक्टर ने दिए टिप्स और कहा प्रशासन करेगा पूरी मदद ..

बच्चों ने मुलाकात के दौरान अपने करियर प्लांस भी बताया। 12 वीं के स्टेट टॉपर विधि भोसले ने कहा कि वे एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इसी प्रकार खुशी पटेल, श्रद्धांशी अग्रवाल और रानी महाना ने कहा कि वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अदिति भगत ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। दीपिका पटेल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती है, उसका लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी बच्चों को उनके कैरियर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कहा कि प्रशासन आपकी पूरी मदद करेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।


असफलता से निराश न हो, कमियों को पहचान कर दुगुनी मेहनत करें ..

कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान कहा कि ऐसे बच्चे जिन्हें आशानुरूप सफलता नहीं मिली है वे निराश न हो। जीवन में सफलता और असफलता लगी रहती है। महत्वपूर्ण यह है कि आप पूरे समर्पण से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोशिश में कहां कमी रह गई है उसे पहचाने और दूर करने की दिशा में काम करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..18 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

स्टेट वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: ऐक्सिस बैंक से सैलरी एमओयू, 1.10 करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा सहित कई सुविधाएं ..

चंदूलाल साहू की पहल रंग लाई: वेयरहाउसिंग निगम कर्मचारियों को मुफ्त बीमा, हेल्थ कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पत्रकार रमेश साहू ने नवा तालाब पार में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

कोटेतरा में तालाब किनारे लगे फलदार-छायादार पौधे, हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा .. सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: जाति प्रमाण पत्र, सीएम हेल्पलाइन और सुशासन तिहार आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट: आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश , खाद-बीज...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 25 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

जनदर्शन में आवास, राशन कार्ड, पीएम किसान और अवैध शराब की शिकायतें प्रमुख, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बिहान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह, 6 लाख के ऋण से बढ़ाया स्वरोजगार ..

पशुपालन, मिक्सचर मशीन और सेटरिंग सामग्री खरीदकर आजीविका गतिविधियों का कर रहीं विस्तार .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती जिले में 318.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश ..

बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 13.3 मिमी वर्षा, सभी तहसीलों में बारिश का सिलसिला जारी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बाराद्वार में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त: आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending