Connect with us

खबर राजनांदगांव ..

नए जिलों के मुख्यालयों में होगी विधानसभा की मतगणना ..

Published

on

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत ..

राजनांदगांव, जिले से अलग होकर नए जिलों के रूप में अस्तित्व में आए मोहला मानपुर – अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विधानसभा क्षेत्र की गणना वहीं के मुख्यालय में होगी। जबकि राजनांदगांव जिले के चारो विधानसभा की गिनती स्थानीय जिला मुख्यालय में होगी। विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारी का जायजा लेने के लिए राज्य की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बुधवार को अफसरों के साथ समीक्षा की। उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश दिए। जिसमें राजनांदगांव जिले के 4. केसीजी और एमएमसी जिले के एक-एक विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दोनों नए जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र की गिनती उनके मुख्यालयों में होगी।

बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के 4 विधानसभा डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी और राजनांदगांव विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए एफसीआई गोदाम को चुना गया है। श्रीमती तिवारी ने अफसरों को अगस्त महीने तक एफसीआई गोदाम को अपने नियंत्रण में लेने निर्देश दिया है।

श्रीमती तिवारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों में रैम्प की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने विधानसभावार मतदान केन्द्रों, मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे मतदान केन्द्रों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षात्मक कारणों को ध्यान में रखते संयुक्त रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जिले में स्वीप की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कहा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने कहा कि 18 से 19 वर्ष आयु के समूह पर विशेष ध्यान देते हुए मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पीपीईएस साफ्टवेयर अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों डाटा एण्ट्री की गई है और इसका सत्यापन भी किया गया है।

विधानसभा में मतदाताओं का आंकड़ा ..

उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 हजार मतदान केन्द्र हैं। जिसमें मतदाताओं की संख्या 7 लाख 92 हजार 454 है। जिसमें पुरूष मतदाता 3 लाख 96 हजार 484, महिला मतदाता 3 लाख 95 हजार 961 एवं अन्य मतदाता 9 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। जिसमें से 97 मतदान केन्द्र खैरागढ़-छुईखदान – गण्डई जिले के अंतर्गत आता है। पुरुष मतदाता 1 लाख 2 हजार 799, महिला मतदाता 1 लाख 285 व अन्य मतदाता 5 सहित कुल मतदाता 2 लाख 3 हजार 89 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 1 हजार 286, महिला मतदाता 1 लाख 4 हजार 152 व अन्य मतदाता 2 सहित कुल मतदाता 2 लाख 5 हजार 440 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76 – डोंगरगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 247 है। जिसमें पुरुष मतदाता 99 हजार 96, महिला मतदाता 97 हजार 268 एवं अन्य मतदाता 2 कुल मतदाता 1 लाख 96 हजार 366 है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदान केन्द्रों की संख्या 260 है। जिसमें से 68 मतदान केन्द्र मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत आता है। पुरुष मतदाता 93 हजार 303 एवं महिला मतदाता 94 हजार 256 सहित कुल मतदाता 1 लाख 87 हजार 559 है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending