Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता 19 मई को ..

Published

on

रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न ,

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल ..

जांजगीर-चांपा, 18 मई 2023 को जिला स्तरीय रामायण मंडली मानस गायन प्रतियोगिता कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली गायन प्रतियोगिता 19 मई को सुबह 10 बजे से डाइट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत पामगढ़, अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह, नवागढ़ से प्रथम स्थान पर चयनित रामायण मानस मंडलियों के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता 19 मई को डाइट जांजगीर के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 18 मई गुरूवार को डाइट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू , हरिराम जायसवाल, राजीव सिंह बैस, हरप्रसाद बंजारे, सी.एल.यादव, देवेन्द यादव, दीपक यादव, तोरण राठौर, प्रमोद पाण्डेय, आरजी रात्रे, प्रमोद बैस आदि मौजूद रहे।

पांच रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता ..

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में पांच मंडलियां शामिल होंगी। जिसमें जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत लोहर्सी से रामकिर्तन मानस मंडली, जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी से देवकुमार मानस मंडली, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत करनौद से बोधनदास वैष्णव मंडली, जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत गोधना से ज्योति मानस मंडली, जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत अमोरा से पं. कांशी प्रसाद तिवारी मंडली शामिल होंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..4 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा4 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending