Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पाये जाने पर खाद्य विभाग ने 08 नग गैस सिलेण्डर तथा 01 नग बांसुरी जप्त कर की कार्यवाही ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच किया जा रहा है । इसी तारतम्य में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग एवं अवैध गैस सिलेण्डर भंडारण के संबंध में सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा ब्लॉक कॉलोनी स्थित उमेश साहू के घर की जांच की गई। उमेश साहू के घर में कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर अवैध रूप से रखा जाना पाया गया। उनके द्वारा उक्त सिलेण्डर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, साथ ही सिलेण्डरो के पास गैस पलटी करने वाला बासुरी भी रखा पाया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भंडारण करने के कारण कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 01 नग बांसुरी द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के अतंर्गत जप्त किया गया है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती वर्षा नेताम खाद्य निरीक्षक मनीष अग्रवाल और प्रीति ठाकुर शामिल थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

🔹 धमतरी प्रशासन की अनूठी ”पहल” : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ..

🔹 ”युवा” पुस्तक का हुआ विमोचन – 🔹 महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर. ..

♦️ नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने की रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा , ♦️ राजधानी की गरिमा...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

🔹 खरीफ-2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार, खाद-बीज, जल संरक्षण और रोजगार पर विशेष फोकस ..

🔹 अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 46 हजार टन से अधिक DAP...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🔮 नगर के बिहान नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, 24×7 आपातकालीन उपचार उपलब्ध ..

सक्ती, नगर के बाराद्वार रोड स्थित बेरीवाली मंदिर के पास संचालित बिहान नर्सिंग होम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🛑 आजादी के 75 साल बाद भी ‘नर्क’ जैसी जिंदगी: सुशासन के दावों की खुली पोल, कीचड़ और नदी पार कर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ..

🛑 सक्ती जिला मुख्यालय से महज 1 किमी दूर ग्राम पंचायत सोंठी की दर्दनाक तस्वीर, सड़क नहीं होने से कंधे...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

🔮 अवैध रेत परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त, चार को नोटिस ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔮 माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिला सलाहकार समिति गठित ..

🔮 युवाओं की सहभागिता, कौशल विकास और स्वयंसेवी गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔮 सक्ती के रामनरेश यादव को ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ अवॉर्ड, रायपुर में हुए वार्षिक सम्मेलन में मिला सम्मान ..

सक्ती, सक्ती जिले के रामनरेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔮 दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें : महिला पुलिस की अपील, सक्ती पुलिस ने जारी किया जागरूकता पोस्टर ..

🔮 एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया पोस्टर व वीडियो क्लिप जारी, महिलाओं और युवतियों में हेलमेट उपयोग बढ़ाने पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending