Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले के सभी गावो में मनरेगा के तहत काम स्वीकृत करवा के कराए कार्य-कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी ग्राम पंचायत और गावो में मनरेगा के तहत काम स्वीकृत करवा के कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हर गांव और ग्राम पंचायत में कोई ना कोई कार्य अवश्य हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूल, छात्रावास और आश्रमों में वृक्षारोपण कराते हुए सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण की तैयारी किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारो को जिले में उपलब्ध फ़र्टिलाइज़र और उनके वितरण किए जाने के कार्यों की नियमित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत किए जा रहे धीमे निर्माणकार्य पर नाराजगी जताई और स्कूल जतन योजना तथा सेजेस के प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन और एफएलसी के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी प्रस्तावित मतदान केंद्रों के सामने दीवार पर मतदान केंद्र की सामान्य जानकारी की पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते जिले में निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उन्होंने उपस्थित सभी तहसीलदारों को आरबीसी 6-4 के प्रकरणो की आधारभूत जांच संबंधित स्पॉट पर जाकर करने के बाद ही आगे की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से इनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा योजना, बेरोजगारी भत्ता, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, चिटफंड, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ मद अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन के कार्य, अमृत सरोवर योजना, सीमार्ट, विधवा पेंशन सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्याें की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों, जनशिकायत की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, सर्व एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत ..

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी .. तीजन बाई...

खबर कोरबा15 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी बने सतीश प्रकाश सिंह ..

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सौंपी जिम्मेदारी .. कोरबा, युवा कार्यक्रम...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी .. सक्ती, सक्ती...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending