Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में खाद भण्डारण की स्थिति का करें जांच- कलेक्टर ,

जिले के गौठानो में प्रतिदिन दो क्विंटल गोबर खरीदी करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र में खाद-बीज के भण्डारण की नियमित जांच करने तथा भण्डारण मे किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे जिले के किसानो को किसी भी प्रकार से खाद-बीज उपलब्धता की कमी की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना के कार्यो की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रत्येक गौठान में प्रतिदिन दो क्विंटल गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बिमारियों से रोक-थाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में सी-मार्ट की कार्यो की जानकारी लेते हुए कलेक्टर कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, छात्रावास-आश्रम तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में सी-मार्ट के सामाग्री का उपयोग किए जाने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, सड़को के मरम्मत कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, आरबीसी-6-4 के प्रकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता सहायिका की भर्ती प्रक्रिया, धनवंतरी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीपीईएस एन्ट्री, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के कार्य, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए किये जा रहे कार्य, जाति प्रमाण पत्र, अमृत सरोवर योजना, आरईएस, पीडव्लूडी सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेकर बिना किसी लापरवाही के आमजनों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 मिनट ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

चिंतन शिविर 3.0 : योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय प्रबंधन...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

🔆 बड़ी खबर: मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई ..

🔆 डी. डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील , 🔆 लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त : लापरवाही पर...

खबर कोरबा16 घंटे ago

🔮 सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह ..

🔮 निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ .. कोरबा, शासन...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

♦️ डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन , ♦️ पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस,...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण ..

♦️ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे अध्यक्षता .....

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

🔮 ​मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा ..

🔮 सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क , 🔮 कलेक्टर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

🔸 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान सफल ..

🔸 स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending