Connect with us

खबर रायगढ़

स्वामी आत्मानंद शा.इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज में प्रवेश प्रारंभ ..

Published

on

तीन संकायों में होगा प्रवेश, अंतिम तिथि 8 जुलाई ,

कलेक्टर के निर्देशन में पुराना लाईवलीहुड कालेज में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद शा.इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज ,

स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी विद्यार्थियों को ..

रायगढ़, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अब स्वामी आत्मानंद शास.इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज की जिले में शुरूआत की गई है। कालेज में आर्टस, कार्मस और साईंस संकाय में विद्यार्थी एडमिशन के लिए 8 जुलाई 2023 तक वेबसाईट https://snpv.ac.in में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रायगढ़ जिले का यह पहला कॉलेज पुराना लाईवलीहुड कालेज पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर, टीवी टॉवर रोड रायगढ़ में संचालित होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार ने कमजोर वर्ग एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की है। जिसका लाभ प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उठा रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ अब अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए योजना को विस्तार देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज प्रारंभ हो गये हैं। जिससे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं निरीक्षण के फलस्वरूप पुराना लाइवलीहुड कालेज में स्वामी आत्मानंद शास.इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज इस सत्र से प्रारंभ हो रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने शैक्षणिक सत्र के शुरूआत में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। ताकि नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।


तीन संकायों का होगा संचालन, रिक्त सीट पर प्रवेश प्रक्रिया जारी-


स्वामी आत्मानंद शास.इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज में शुरूआत में आर्टस, कार्मस और साईंस संकाय का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बीए में 90, बीएससी गणित में 60, बीएससी कम्प्यूटर साईंट में 60 एवं बी.काम कम्प्यूटर विषय में 60 सीट है। विद्यार्थी वेबसाईट https://snpv.ac.in में ऑनलाईन फार्म अंतिम तिथि 8 जुलाई 2023 तक सम्मिट कर सकते है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

डॉ. महंत के तेवर के बाद सरकार की कार्रवाई, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं समाप्त ..

आरक्षण पर कथित टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उठाए थे सवाल, देर रात जारी हुआ आदेश...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा ..

कुलगाम जिला प्रशासन देगा 6 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता, 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता जारी .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जम्मू-कश्मीर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले के मृतक भूपेंद्र भैना के घर पहुंचीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, परिजनों को गले लगाकर बंधाया ढांढस ..

एसपी सुनील शर्मा के साथ शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, हरसंभव प्रशासनिक सहायता का दिया भरोसा .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, दक्षिण कश्मीर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि ..

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती मे अग्रवाल सभा की नई पहल: महिलाओं के लिए निःशुल्क जुम्बा, जिम व योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ..

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया उद्घाटन, एक माह तक समाज की महिलाएं व युवतियों को मिलेगा स्वास्थ्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जांजगीर-चांपा और सक्ती में कथित फर्जी शिक्षा केंद्रों का जाल, छात्रवृत्ति व कंप्यूटर का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलने का आरोप ..

दो-दो कमरों के मकानों से विश्वविद्यालयों के नाम पर संचालित हो रहे कथित सेंटर, उच्च शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालय...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending