Connect with us

खबर रायगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कर रही लगातार काम-राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ..

Published

on

अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन का पंडित गोविंद शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ भूमिपूजन ,

सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में हो रहा नियमित रूप से अंतरण ..

रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन निर्माण हेतु पंडित गोविंद शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत भूमिपूजन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल भी उपस्थित रहे।


अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों के हितों में काम कर रही है। सहकारिता के जरिये रिकार्ड मात्रा में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, ब्याज रहित कृषि ऋण का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों पर बहुत भरोसा है।

उन्होंने वादा निभाते हुए किसानों का कृषि ऋण माफ करते हुए किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी किये। शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में रिकार्ड मात्रा 107 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी किया गया। किसानों, गौपालकों, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों, आदिवासियों के साथ न्याय हो सके इसके लिए राजीव गांधी न्याय योजना लागू किया गया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समितियों का पुनर्गठन कर 725 नवीन समितियां बनाई गई। जिसके लिए गोदाम सह कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की गई। इन समितियों के नव नियुक्त अध्यक्षगणों को अपेक्स बैक के प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में नियमित रूप से अंतरण किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन की नीतियों के बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन से समितियो में इस साल जीरो शार्टेज में आई। न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ फसल के लिए 9 हजार रुपये कृषि अनुदान सहायता दी जा रही है। शासन की नीतियों से आज छत्तीसगढ़ के गाँव, गरीब और किसान समृद्ध हो रहे है एवं सोसाइटियां मजबूत हुई। गोठानों में विविध प्रकार के रोजगार मूलक मल्टीयूटीलिटी सेंटर के रूप में कार्य किये जा रहे है। इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।
इस अवसर पर संतोष अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक रायगढ़, प्रेमनारायण मौर्य, शेख ताजीम, प्रदीप चौहान, अपेक्स बैंक डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, एसपी सिंह ओएसडी नोडल कार्यालय रायगढ़, एम.पी.बैसवार शाखा प्रबंधक रायगढ़, सुनील सोढ़ी नोडल अधिकारी रायगढ़, अपेक्स बैंक लेखा अधिकारी प्रभाकर कांत यादव, पंडित गोविंद शर्मा तथा बड़ी संख्या में सहकारी समिति के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा47 मिनट ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 घंटा ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending