खबर सक्ती ...
भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के महिला मोर्चा की बैठक में पहुंची मध्यप्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ..

नवोदित मतदाता भैया बहन आगामी चुनाव में राष्ट्रहित में मतदान करें- माया नारोलिया ,
संघ संस्कारित परिवार के लोगों में अपनापन और रिश्तों की मिठास अमिट होती है- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया आज सांगठनिक प्रवास पर सक्ती पहुंची तथा इस दरम्यान जिला कार्य समिती की बैठक में स्व सहायता समूह की बहनों का श्रीफल एवम वस्त्र से सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने आधी आबादी अर्थात नारी शक्ति से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस दरम्यान सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व आचार्या रह चुकी माया नारोलिया ने सरस्वती शिशु मंदिर परिवार से मिलने की इच्छा लिए विद्यालय पहुंची जहां विद्यालय के प्राचार्य के साथ आचार्य परिवार व भैया बहनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जहां उन्होंने भावी मतदाता और हायर सेकंडरी के भैया बहनों से रूबरू चर्चा में मतदान का महत्व समझाते हुए आगामी चुनाव में राष्ट्रहित में मतदान करने का आग्रह किया।
पश्चात विद्यालय के व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल से भेंट में माया बहन ने मध्यप्रदेश विद्यार्थी परिषद के लम्हों का स्मरण करते हुए उन्हें भोपाल आने का निमंत्रण दिया।
आज आत्मीय वातावरण में अपने मूल संगठनों के दायित्वों को लेकर याद ताजा करते हुए व्यवस्थापक चितरंजय पटेल ने कहा कि संघ परिवार से ताल्लुक रखने वाले दायित्ववान कार्यकर्ताओं के अपनापन और रिश्तों की मिठास अमिट होती है।

आज इन पलों में महिला मोर्चा के मीरा पतकी, विद्या सिदार, कमलेश जांगड़े, मोहन कुमारी साहू, उमा राठौर, अनीता सिंह, रेखा देवांगन, अनीता गोपाल, नीरा साहू, सुषमा कसेर, रामनरेश यादव, रंजन सिन्हा, मुन्ना पटेल अधिवक्ता के साथ विद्यालय परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login