Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर .. भेंट मुलाकात की तर्ज पर अब युवाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सीधे संवाद ..

Published

on

मुख्यमंत्री संभागवार युवाओं से करेंगे सीधे संवाद , मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर होगी सीधी बात ,

युवाओं के सवालों के भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे जवाब ..

रायपुर, 11 जुलाई 2023 को सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर35 मिनट ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

ख़बर रायपुर57 मिनट ago

चिंतन शिविर 3.0 : योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय प्रबंधन...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

🔆 बड़ी खबर: मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई ..

🔆 डी. डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील , 🔆 लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त : लापरवाही पर...

खबर कोरबा14 घंटे ago

🔮 सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह ..

🔮 निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ .. कोरबा, शासन...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

♦️ डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन , ♦️ पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस,...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण ..

♦️ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे अध्यक्षता .....

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

🔮 ​मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा ..

🔮 सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क , 🔮 कलेक्टर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

🔸 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान सफल ..

🔸 स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🔆 चार साल बाद भी सक्ती में नहीं बनी रेडक्रॉस सोसायटी, आखिर जिम्मेदार कौन? ..

🔆 रक्तदान में जिले के युवा आगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों को आज भी पड़ोसी जिलों का सहारा ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending