Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषि विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर दुकान किया सील ..

Published

on

मां ट्रेडर्स, संचालक मिथलेश चन्द्रा छोटे सीपत पर की गई कार्रवाई ..

सक्ती, जिले में मानसून सक्रिय होते ही कृषि कार्य में गति आ गई है। किसान निजी विक्रेताओं से खाद, बीज, दवा की खरीदी कर रहे हैं। किसानों को मानक गुणवत्ता का खाद बीज दवा आसानी से उपलब्ध कराने एवं कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों का निरन्तर जांच किया जा रहा है। दुकानों से खाद, बीज, दवा के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच में अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है।


कलेक्टर सक्ती श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले के सभी खाद बीज दवा दुकानों का जांच किया जा रहा है। विगत दिवस उप संचालक कृषि के निर्देश पर मालखरौदा क्षेत्र के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। मां ट्रेडर्स छोटे सीपत संचालक मिथलेश चन्द्रा खाद एवं दवा दुकान जो एक ही परिसर में संचालित है, का निरीक्षण किया गया। जांच में कीटनाशक दवा एवं खाद का वैधानिक दस्तावेज नहीं पाया गया। नगदी पर्ची बिल बुक तथा स्टाक पंजी उपलब्ध नहीं कराया गया, कीटनाशक दवा की समीप खाद्य सामग्री का भंडारण पाया गया। खाद विक्रय के लिए पी.ओ.एस. मशीन नहीं है । निरीक्षक मालखरौदा एवं उसके टीम के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विक्रय परिसर को सील कर दिया गया। विक्रेता को नोटिस दिया गया है।
शशांक शिन्दे उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि खाद बीज दवा दुकानों का निरन्तर जांच किया जा रहा है। किसी भी विक्रेता के द्वारा प्रावधान के विपरित व्यापार किया जाता है, अथवा खाद, बीज, दवा का कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कहीं भी इन आदानो का अवैध भंडारण पाया जाता है, तो अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी। जिला स्तर पर निरीक्षण टीम का गठन किया गया है, नियमित औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending