Connect with us

ख़बर रायपुर

रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन ..

Published

on

विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण ,

निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं एवं नियमों के साथ ही हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी मेडिकल इमरजेंसी के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया ..

रायपुर, 22 जुलाई 2023 को प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में 18 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की शुरूआत की। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने उद्घाटन सत्र में अधिकारियों को निर्वाचन के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। राज्यभर से आए लगभग 300 अधिकारियों को छह बैचों में विभाजित कर प्रतिदिन प्रातः साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।

नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता, नाम निर्देशन, जिला निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम, पोस्टल बैलेट, मतगणना, निर्वाचन परिणामों की घोषणा आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। सभी अधिकारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने ईवीएम मशीन को स्वयं संचालित कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। निर्वाचन के विषयों के साथ-साथ निर्वाचन के दौरान मेडिकल इमरजेंसी की घटनाओं जैसे हृदयाघात, सर्पदंश, मिर्गी जैसी स्थितियों में जनहानि को रोकने के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending