खबर सक्ती ...
नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

सक्ती, विगत दिनों बाराद्वार नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी पर सुबह-सुबह आरोपी प्रकाश मोंगरे के द्वारा टांगिया से प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार हो गया था, थाना बाराद्वार में प्रार्थी विजय सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर आरोपी प्रकाश मोगरे के विरुद्ध धारा 307 भा. द. वि. कायम कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान मे लेते हुए फरार आरोपी प्रकाश मोंगरे शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी बाराद्वार को निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी बाराद्वार राजेश चंद्रवंशी के द्वारा अपनी टीम सहित आरोपी के पतासाजी में जुटी हुई थी, आरोपी घटना करने के बाद उड़ीसा फरार हो गया था, इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी जांजगीर आया हुआ है, बाराद्वार पुलिस के द्वारा 22 जुलाई 23 को आरोपी प्रकाश मोंगरे को जांजगीर में दबिश देकर पकड़ा गया, आरोपी प्रकाश मोंगरे से पूछताछ करने पर उसने पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी विजय सूर्यवंशी के साथ रंजिश रखना बताया, जिसमें उसके साथी प्रकाश यादव के द्वारा जो कि आदतन बदमाश है, प्रकाश मोंगरे को विजय सूर्यवंशी के हत्या करने के लिए उकसाया गया था कोर्ट, कचहरी मैं देख लूंगा जेल से छुड़वा लूंगा बोल कर उसे दुष्प्रेरित किया था । प्रकाश मोगरे के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके सह आरोपी दुष्प्रेरण कर्ता प्रकाश यादव को दिनांक 22 जुलाई 23 को गिरफ्तार कर दोनों आरोपी प्रकाश मोंगरे व प्रकाश यादव को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login