Connect with us

खबर सक्ती ...

इंडोर स्टेडियम, बहतराई के विशाल सभागार में शिवानी दीदी का प्रेरणास्पद उद्बोधन संपन्न ..

Published

on

जीवन में सकारात्मक सोच ही खुशी का पासवर्ड है… बी के शिवानी ,

शिवानी दीदी की बातों का अमल कर जीवन सुखी समृद्धशाली बनाएं…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, हमारे परिवार का हर सदस्य अपने अपने संस्कार को लेकर आए हैं इसलिए सबको दुआएं दें कि सकारात्मक ऊर्जा पाकर सभी अच्छे संस्कार से युक्त बने। शिवानी दीदी ने आज बताया कि मेरे मन पर मेरा नियंत्रण हो यह भाव जीवन में आत्मसात करें तभी जीवन में खुशी आयेगी।

अंतराष्ट्रीय मोटीवेटर शिवानी ने हजारो श्रोताओं के बीच कहा कि हमारा संस्कार ही है कि हम गिरते हुए लोगों को उठाते हैं और यही संस्कार जीवन में लागू रखें तो हमारा समाजऔर देश को महान बनते देर नहीं लगेगी। शिवानी ने खुशी का पासवर्ड पर चर्चा करते हुए बताया कि हमें संकल्प लेना है कि मैं शक्तिशाली आत्मा हूं सदा शांत हूं स्थिर हूं खुश हूं निडर हूं निश्चिंत हूं और मुझे मेरे भीतर के बुरी आदतों को त्यागना है।साथ ही संकल्प लेना है कि मैं स्वस्थ हूं ।मैं सबको स्वीकार करता हूं सब मुझे स्वीकार करते हैं और मेरा परिवार एक जुट है।

पश्चात लक्ष्य प्राप्ति के लिए धारणा करनी है कि मैं सफलता प्राप्त कर चुका हूं और मेरी सफलता सुनिश्चित है। साथ ही अपने मन में भाव पैदा करें कि मेरे चारों तरफ परमात्मा के दुआओं का सुरक्षा कवच मेरे साथ है और मेरा जीवन निर्विघ्न है। यह सभी संकल्प रात को सोने से पहले प्रतिदिन लें और मन की शक्ति का प्रयोग करें क्योंकि मन से कर्म होता है और कर्म से भाग्य बदल जाते हैं। साथ ही हर सुबह परमात्मा का शुक्रिया, अपनों का शुक्रिया, विरोधियों को शुक्रिया, प्रकृति का शुक्रिया और भोजन के समय परमात्मा का शुक्रिया करना न भूलें क्योंकि जैसा अन्न वैसा ही मन होता है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि होती है और राजयोग मेडिटेशन से ये सभी बातें सहज सरल रूप से सिद्ध हो जाती है अतः ब्रम्हाकुमारीज के राजयोग मेडिटेशन का लाभ उठा कर जीवन को सुखी, शांत और समृद्ध बनावें।

आज खुशी का पासवर्ड कार्यक्रम में शामिल उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि शिवानी दीदी ने प्रेरणास्पद उद्बोधन को आत्मसात करने से जीवन निश्चित रूप से सुखमय और समृद्धशाली होगा।
आज सक्ती ब्रम्हाकुमारिज सेंटर से बी के तुलसी के सान्निध्य में भाई विमल, राजेश, रामकिशन, देवेंद्र गबेल, छेदी, सोनू तारक, प्रेम शंकर, प्रकाश गुप्ता नरेश, सहनी राम, कमला बहन सहित काफी संख्या में ब्रम्हाकुमारिज संस्था के लोग शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर7 घंटे ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending