Connect with us

खबर सक्ती ...

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सक्ती रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर लिखा पत्र ..

Published

on

सांसद ज्योत्सना महंत ने पत्र में लिखा है अप, डाउन गोड़वाना ट्रेन का स्टॉपेज, प्रकाश व्यवस्था, माल भेजने हेतु पार्सल लोडिंग- अनलोडिंग की सुविधा सहित दोनों प्लेटफार्म का विस्तार ..

सक्ती, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने 19 जुलाई 2023 को भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है, पत्र में ज्योत्सना महंत ने बताया है कि नवगठित जिला मुख्यालय सक्ती के रेलवे स्टेशन में इन दिनों यात्री सुविधाओं की दरकार है, तथा सक्ती रेलवे स्टेशन में निजामुद्दीन- रायगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग वर्षों से यात्री कर रहे हैं, जिसका ठहराव दिया जाए, प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई का विस्तार किया जाए, प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों को बारिश एवं गर्मी के समय शैड के आभाव में दिक्कतें होती है अतिरिक्त शेड का निर्माण किया जाए, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा है कि सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 2 पर पेयजल की सुविधा एवं यूरिनल की उपलब्धता करवाई जाए, रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज एवं एक्सीलेटर की व्यवस्था की जाए, प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो में यात्रियों के बैठने के लिए उचित बैठक व्यवस्था तथा प्रकाश की व्यवस्था की जाए तथा सक्ती रेलवे स्टेशन में उच्चस्तरीय वेटिंग हॉल का भी निर्माण कराया जाए, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि सक्ती रेलवे स्टेशन की रेल यात्री सुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा बार-बार उन्हें अवगत कराया जा चुका है, तथा सक्ती रेलवे स्टेशन में उपरोक्त यात्री सुविधाओं के नितांत आवश्यकता है, एवं जन भावनाओं को देखते हुए अविलंब उपरोक्त समस्त मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें साथ ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने सक्ती रेलवे स्टेशन में विगत कई दशकों से प्रारंभ शहर से अन्य राज्यों में माल भेजने हेतु पार्सल लोडिंग- अनलोडिंग की सुविधा को भी पुनः प्रारंभ करने की मांग की है, उल्लेखित हो कि विगत 17 मई 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने भी दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के रेल जोन महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सक्ती रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया था, उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी।

उपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending