खबर जांजगीर-चांपा ..
सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तू पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट एवं ईयर टैगिंग ..

पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लगभग 180 पशुओं में ईयर टैगिंग कर उक्त पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाया गया ..
जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले में सुचारू आवागमन हेतु प्रमुख मार्गों पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग किया जा रहा है। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. ए. एल. सिंह ने बताया कि जांजगीर-चाँपा के प्रमुख मार्गाे जैसे नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे पर बैठे, विचरण कर रहे पशुओं की शतप्रतिशत ईयर टैगिंग कर आईनाफ पोर्टल में इंद्राज करने के साथ-साथ उन पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य संचालक,

पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा त्वरित गति से किया जा रहा है। उक्त कार्य हेतु जिले के समस्त विकासखंड प्रभारियो एवं मैदानी अमलो के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगभग 180 पशुओं में ईयर टैगिंग कर उक्त पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाया गया। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक ने जिले के ग्रामीणों से अनुरोध किये है कि उक्त कार्यों में विभागीय अमले का सहयोग प्रदान करें ताकि शतप्रतिशत पशुओं में ईयर टैगिंग कर रेडियम बेल्ट लगाया जा सके ताकि सड़क दुर्घटना की संभावना को रोकी जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login