Connect with us

ख़बर रायपुर

रानू साहू को बेल नहीं, जेल में रहना होगा ..

Published

on

अब डीएमएफ घोटाले में पूछताछ की तैयारी ..

रायपुर, 5 अगस्त 2023 को विशेष न्यायाधीश ईडी ने साढ़े पांच सौ करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनीलॉन्ड्रिंग आईएएस समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल सहित अन्य की न्यायिक रिमांड 23 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने कोल कंपनियों को नोटिस जारी करने के भी ईडी को निर्देश दिए हैं। सुनील अग्रवाल की दो और सूर्यकांत तिवारी की एक कंपनी बताई गई है । बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी, जिस पर शनिवार को भी सुनवाई हुई। इससे पहले शुक्रवार को निलंबित आइएएस रानू साहू को, 10 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद फिर से 18 अगस्त न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को कोर्ट का समय खत्म होने के कारण ईडी के वकील ने अपना पक्ष नहीं रख पाए थे।

आज दोबारा सुनवाई के दौरान ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडे ने जमानत याचिका का विरोध किया | उनका कहना है कि रानू कोल घोटाले के अहम किरदारों में से एक है रिहा होने पर सबूतो को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए बेल दिया जाना उचित न होगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश राजपूत ने रानू की जमानत खारिज कर दी। कोर्ट पहले ही 18 अगस्त तक रिमांड बढ़ा दी है। ईडी ने ताजा डीएमएफ घोटाले में रानू साहू से पूछताछ और बयान रिकार्ड करने कोर्ट में आवेदन दिया। ईडी रानू से जेल में ही बयान लेना चाहती है। रानू के वकील फैजल रिजवी ने इस पर आपत्ति की। और इस पर बहस, जवाब के लिए समय मांगा। कोर्ट ने 11 अगस्त का दिन तय किया ।

इस बीच कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सौम्या चौरसिया, संदीप नायक को छोड़ शेष सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। उनकी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इन सभी को खिलाफ दायर प्रासिक्यूशन एप्लीकेशन पर सुनवाई हो रही है। मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🔹 भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी हिमेश्वरी कंवर के परिवार का आर्थिक संबल ..

🔹 वार्षिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, जीवन में आई स्थिरता और राहत .. सक्ती, राज्य शासन की जनकल्याणकारी भूमिहीन कृषि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

♦️ जिला पंचायत सीईओ वासु जैन का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं ..

♦️ जैजैपुर में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, प्रगति की स्थिति का किया विस्तृत निरीक्षण ,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

♦️ 2 घंटे में हेल्पलाइन से सक्रिय हुआ आधार, पर सवाल बरकरार: स्थानीय स्तर पर क्यों नहीं सुलझती आमजन की समस्या? ..

♦️ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से हुआ चालू, लोगों ने पूछा—जब गांव-तहसील में होना चाहिए समाधान, तो...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

♦️ खनिज के अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, जुर्माना बढ़ा और कार्रवाई हुई सख्त ..

♦️ रेत-खनिज की अवैध ढुलाई अब पड़ेगी भारी, प्रति टन 2 हजार और न्यूनतम 25 हजार जुर्माना , ♦️ जब्त...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending