Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास: जस्टिस गौतम चौरड़िया ..

Published

on

प्रशिक्षण से प्रकरणों के निराकरण में होगी आसानी: खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ,

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अधीनस्थ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में शुरू हो गया है।

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में विकास होती है। अतः समय-समय पर प्रशिक्षण होते रहना चाहिए। जब हम शुरूआती दौर पर होते है तो हम सबको प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की खोज कभी भी समाप्त नहीं होनी चाहिए। जीवन में ज्ञान को खोजते रहना चाहिए और विनम्रता एवं सद्भाव के साथ ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए। न्याय मूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि किसी भी प्रकरणों पर निर्णय देने से पहले पूर्व के निर्णयों के साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायमूर्तियों द्वारा दिए गए निर्णयों का अवलोकन व अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ जनहित में ईमानदारी पूर्वक स्वविवेक का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने उदाहरण देते बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इसलिए सुप्रीम नहीं है क्योंकि उनके फैसले पर कोई अपील नहीं कर सकता, बल्कि इसलिए सुप्रीम है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ही समय-समय पर अपने द्वारा दिए गए फैसलों को स्वयं बदलकर जनहित में फैसले लिए जाते है। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा को समझ-बूझकर प्रकरणों पर निर्णय देना चाहिए। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि कभी भी संशय में रहकर निर्णय नही देना चाहिए। संशय मुक्त होकर निर्णय ले। संशय में रहकर दिए गए निर्णय कभी भी सही नहीं हो सकता। अतः मति और गति को नियंत्रित रखते हुए सही निर्णय देना चाहिए।

न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि जब हम कुर्सी में बैठते है तो सिर्फ न्यायाधीश होते है। हमारी कोई जात, धर्म या कोई रिश्तेदार नहीं होता। हमें इस कुर्सी पर बैठकर कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्णय देना चाहिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग का मुख्य दायित्व है कि पीड़ित उपभोक्ताओं को उचित न्याय मिले। उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित दैनिक कार्यों एवं कानूनी पहलुओं से संबंधित विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुने और समझे, ताकि पीड़ित उपभोक्ताओं के हित में बेहतर निर्णय लिया जा सके। खाद्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि निश्चित ही इस प्रशिक्षण से उपभोक्ताओं से संबंधित प्रकरण के निराकरण में आसानी होगी और तेजी आएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.डी. वाजपेयी, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्टार श्रीमती हिमांशु जैन, पूर्व रजिस्टार एवं अतिरिक्त जज (एससी-एसटी फास्ट ट्रैक कोर्ट) जिला कबीरधाम श्रीमती उदय लक्ष्मी सिंह परमार सहित विभिन्न जिलों के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र का समन्वय राजकिशोर ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर28 मिनट ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending