Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना ..

Published

on

मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जिसके तहत चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन एवं पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। जिसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

खबर कोरबा17 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति करेगी समीक्षा, महाविद्यालयों के प्राचार्य और जिला स्तरीय अधिकारी...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान ..

लंबे इंतजार के बाद बना श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, आभार जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु .. जांजगीर-चांपा, श्री...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा के चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखरौदा वृत्त के ग्राम चारपारा में...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी ..

11 से 18 जुलाई तक चलेगा अभियान, परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक .. जांजगीर-चांपा, विश्व...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

ग्रीष्मकालीन धान छोड़ उड़द की खेती अपनाने वाले किसान दाऊ लाल को मिला अधिक मुनाफा ..

कम पानी, कम लागत और बेहतर उत्पादन से बढ़ी आय, कृषि विभाग ने बताया फसल विविधीकरण का सफल उदाहरण .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के अड़भार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार; 5 हजार रुपये नकद, 6 बाइक समेत 3.55 लाख की संपत्ति जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

आधुनिक तकनीक से लैस हुई सक्ती पुलिस, थाना प्रभारियों और विवेचकों को मिले अत्याधुनिक स्मार्टफोन ..

डिजिटल होगी अपराध विवेचना, पुलिस मुख्यालय से मिले आधुनिक मोबाइल: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया वितरण .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending