Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रम्हाकुमारिज सेंटर ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया ..

Published

on

जहां सेवा निवृत्ति शिक्षक के जीवन की निशा है तो वहीं आयोजकों के सम्मान हमारे जीवन के लिए नई दिशा है- वरिष्ठ शिक्षक एल आर जायसवाल ,

बच्चों को ऐसी तालीम प्रदान करने का संकल्प लें ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, धर्म व परंपरा को आत्मसात कर उस पर गर्व महसूस करे- अधिवक्ता चित रंजय पटेल ..

सक्ती, सेवा निवृत्ति शिक्षक के जीवन की निशा है तो वहीं ब्रम्हाकुमारिज का सम्मान हमारे जीवन के लिए नई दिशा है, यह बात एल आर जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सक्ती में शिक्षक दिवस पर आयोजित वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह में कहा।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन करते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित गुरुजनों से आग्रह किया कि हम सब मिलकर बच्चों को ऐसी तालीम प्रदान करने का संकल्प लें ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, धर्म व परंपरा को आत्मसात कर उस पर गर्व महसूस करे तभी हमारा देश पुन: विश्व गुरु कहलाएगा और आज यही डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वरिष्ठ शिक्षक भगत राम साहू ने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि मैं अपने शेष जीवन में अध्यात्मिक राह में चलकर समाज में योगदान सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत हूं। शिक्षक डमरूधर पटेल ने आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामना दिया।

ब्रह्माकुमारी बहन तुलसी ने जीवन में संपूर्ण सुख का अनुभव करने के लिए रूहानी शिक्षा पर बल देते राजयोग मेडिटेशन के महत्व को समझाया तथा शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पंडित भोला शंकर तिवारी ने शिक्षा के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक दीपक के समान है जो स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करता है। मंच संचालक मधु बहन ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कि यह ब्रह्माकुमारी केंद्र आप सबका अपना घर है इसलिए सब यहां आते रहिए ।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ समाज हेतु मूल्य आधारित शिक्षा; विषय पर अभ्यागतों के साथ ही शिक्षक भुनेश्वर पटेल,आरती राज, श्रुति गवेल, ओमप्रकाश देवांगन आदि ने व्याख्यान देते हुए वर्तमान पाश्चात्य प्रभावित शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए सबने संस्कारित व अध्यात्मिक शिक्षा पर बल दिया गया। केंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी तुलसी दीदी ने अभ्यागतों के साथ मीडिया के साथियों का अभिनंदन करते हुए रक्षा बंधन के साथ ईश्वरीय सौगात भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
बाराद्वार रोड अवस्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्तिकुंज भवन के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दो मिनट के ध्यान योग के बाद डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पहार अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन को सफल बनाने सक्ती केंद्र के ब्रह्माकुमारी बहन शकुंतला, के साथ भाई विमल, राजेश देवांगन, नरेश आदि भाइयों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली4 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending