Connect with us

खबर दुर्ग ..

दुर्ग में बड़ा हादसा: शिवनाथ नदी में गिरी कार दो बच्चे सहित चार लोगों की पानी में डूबने से मौत ..

Published

on

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा हो गया है। अंजोरा से दुर्ग लौट रही बोलेरो पिकअप वाहन शिवनाथ नदी में जा गिरी। पिकअप में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें एक पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चे शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबी कार को बाहर निकाल लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार संभवत: बोरसी दुर्ग का रहने वाला है, जो देर रात अंजोरा ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था। मृतक का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। परिवार के लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे। दरअसल, यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार नदी में गिर गई द्य घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम रात से नदी में डूबी कार की तलाश में जुटी हुई थी। दूसरे दिन बुधवार की सुबह घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने क्र्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के बाहर निकले के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। एसडीआरएफ की टीम रात से ही मौके पर मौजूद है। एसडीआरएफ टीम के मुताबिक गोताखोरों द्वारा गाड़ी की तलाश कर ली गई है। जल्द ही क्रेन के माध्यम से उसे बाहर निकाला जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending