Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन ..

Published

on

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन ,

खिलाड़ियों ने परम्परागत खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को किया जीवंत – डॉ चरणदास महंत ..

जांजगीर-चांपा, जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 04 सितम्बर से 06 सितम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डा चरणदास महंत ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आज समापन है। छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान, संस्कृति और परम्परा है इस संस्कृति परंपराओं को लोग भूलते जा रहे हैं इसमें हमारा छत्तीसगढ़िया खेल भी है जिसे हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पुनर्जिवित किया है। खिलाड़ियों ने ग्रामीण एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत किया हैं। आने वाले समय मे इसका बहुत अच्छा परिणाम निकलेगा। खेल में भाग लेना जरूरी है। इसमें शामिल होकर भाईचारे और एकता का विकास करना आवश्यक है।

छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के समापन समारोह में खेल का आयोजन किया गया है। इसमें सभी खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्साहर्वधन कर सभी को शुभकामनाएं दी।

इस समापन कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला भगवान दास गढ़ेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा जय थवाईत, सदस्य खाद्य आयोग श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नारायण खण्डेलिया, सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड हरप्रसाद साहू, जिला पंचायत सभापति कुसुम कमल साव, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष ब्यासनारायण कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, गुलजार सिंह, देवेश सिंह, विवेक सिसोदिया, डॉ परस शर्मा, रफीक सिद्दिकी, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ज्योति पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्टेट वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: ऐक्सिस बैंक से सैलरी एमओयू, 1.10 करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा सहित कई सुविधाएं ..

चंदूलाल साहू की पहल रंग लाई: वेयरहाउसिंग निगम कर्मचारियों को मुफ्त बीमा, हेल्थ कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पत्रकार रमेश साहू ने नवा तालाब पार में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

कोटेतरा में तालाब किनारे लगे फलदार-छायादार पौधे, हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा .. सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: जाति प्रमाण पत्र, सीएम हेल्पलाइन और सुशासन तिहार आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट: आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश , खाद-बीज...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 25 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

जनदर्शन में आवास, राशन कार्ड, पीएम किसान और अवैध शराब की शिकायतें प्रमुख, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending