Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित विभिन्न विषयों का दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on

सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कराया जा रहा है। जिसमें सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मतदान प्रक्रिया की विस्तृत प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती पंकज डाहिरे, नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस आम सभा, रैली, जुलूस की अनुमति, संपत्ति विरूपण के मामले, वाहन अनुमति, मतदाता सूची मुद्रण एवं नाम निर्देशन के लिए मतदाता सूची तैयार करना, मतदाता सूची की चिन्हांकित प्रति एवं अन्य प्रतियां तैयार करने सहित फेक न्यूज एवं सोशल मीडिया में भ्रांमक समाचार के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण और आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमानुसार किये जाने वाले कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 30 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, विधानसभा स्तर पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर्स, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल एवं सहायक व्यय प्रेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य एवं प्रतिवेदनों का प्रेषण की विस्तृत कार्यवाही, ईव्हीएम रेंडमाइजेशन, मतदान दल का रेंडमाइजेशन, शिकायत एवं मॉनिटरिंग, व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए गठित दलों के कार्य, दलों द्वारा रिपोर्ट सौंपने तथा कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण सहित अन्य संबंधित विषयों पर आवश्यक प्रशिक्षण दी जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा8 मिनट ago

🔮 सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह ..

🔮 निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ .. कोरबा, शासन...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

♦️ चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

♦️ डिजिटल गवर्नेंस, उभरती तकनीकों, कृषि समृद्धि और नेतृत्व विकास पर मंथन , ♦️ पिछले चिंतन शिविरों के परिणामस्वरूप ई-ऑफिस,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण ..

♦️ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित समारोह में होंगे शामिल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे अध्यक्षता .....

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

🔮 ​मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा ..

🔮 सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क , 🔮 कलेक्टर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

🔸 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ‘टीबी मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान सफल ..

🔸 स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले को ‘टीबी मुक्त’ बनाने की दिशा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🔆 चार साल बाद भी सक्ती में नहीं बनी रेडक्रॉस सोसायटी, आखिर जिम्मेदार कौन? ..

🔆 रक्तदान में जिले के युवा आगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों को आज भी पड़ोसी जिलों का सहारा ,...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

🔹 धमतरी प्रशासन की अनूठी ”पहल” : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ..

🔹 ”युवा” पुस्तक का हुआ विमोचन – 🔹 महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

♦️ निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर. ..

♦️ नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने की रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा , ♦️ राजधानी की गरिमा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔹 खरीफ-2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार, खाद-बीज, जल संरक्षण और रोजगार पर विशेष फोकस ..

🔹 अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 46 हजार टन से अधिक DAP...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending