Connect with us

खबर सक्ती ...

मतदान प्रक्रिया के संबंध में सक्ती में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न ..

Published

on

आचार संहिता लगने तथा नाम-निर्देशन प्रक्रिया से मतदान समाप्ति तक की दी गई सभी जानकारियां ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कराया गया। आज प्रशिक्षण के तीसरे दिन
आचार संहिता लगने तथा नाम-निर्देशन प्रक्रिया से मतदान समाप्ति तक की सभी जानकारियां विस्तार से दी गई। जिसमें सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस सभी संबंधित अधिकारियों आमसभा, रैली, जुलूस की अनुमति, संपत्ति विरूपण के मामले, वाहन अनुमति, मतदाता सूची मुद्रण एवं नाम निर्देशन के लिए मतदाता सूची तैयार करना, मतदाता सूची की चिन्हांकित प्रति एवं अन्य प्रतियां तैयार करने सहित फेक न्यूज एवं सोशल मीडिया में भ्रांमक समाचार के संबंध में आवश्यक जानकारी और आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमानुसार किये जाने वाले कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई।

इसी क्रम में प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। इसी प्रकार प्रशिक्षण के तीसरे दिन सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य एवं प्रतिवेदनों का प्रेषण की विस्तृत कार्यवाही, ईव्हीएम रेंडमाइजेशन, मतदान दल का रेंडमाइजेशन, शिकायत एवं मॉनिटरिंग, व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए गठित दलों के कार्य, दलों द्वारा रिपोर्ट सौंपने तथा कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण सहित अन्य संबंधित विषयों पर पूरे विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती पंकज डाहिरे, अनुविभागीय अधिकारी डभरा सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा निर्वाचन कार्य के लिए बनाये गये उड़नदस्ता दल, स्थिैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, लेखा दल सहित विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर47 मिनट ago

वन है तो जीवन है : वन विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को मिल रहा सहारा ..

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ .. रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप...

ख़बर रायपुर59 मिनट ago

नागरिक सहकारी बैंकों में बढ़ेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं ..

सहकारिता आयुक्त ने मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के दिए निर्देश .. रायपुर, राज्य के शहरी सहकारी बैंकों...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गोबरा नवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन को जब्त कर किया-सील ..

रायपुर, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण ..

एयरक्राफ्ट की तकनीक, कॉकपिट संचालन और सुरक्षित उड़ान के नियमों की मिली जानकारी .. सक्ती, जिला प्रशासन सक्ती द्वारा मेधावी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

“हरि के भजन बिन अकेला रहेगा” : सांसद ज्योत्सना महंत ने नवधा रामायण में दिया मर्यादा का संदेश

ग्राम मसनियाकला के नवधा रामायण आयोजन में शामिल हुए अमीर अग्रवाल (भुरु), धार्मिक माहौल में दिया सामाजिक एकता का संदेश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन ने कि विशेष व्यवस्था ..

20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

ईंधन आपूर्ति, जनसुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सख्त, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, कालाबाजारी रोकने और सुचारु ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार शिविरों में अफसरों की अनिवार्य मौजूदगी के निर्देश, कलेक्टर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर ..

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा , गर्मी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुशासन तिहार के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, आखिर शिविरों में क्यों नहीं सुलझ रहीं समस्याएं? ..

20 आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, “सुशासन” के दावों पर उठे सवाल .. सक्ती, जिले में एक ओर शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया सक्ती में नवीन अजाक थाना का शुभारंभ, डायल-112 के 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी किया रवाना ..

पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती : सक्ती में अजाक थाना उद्घाटन के साथ डायल-112 सेवा का विस्तार, पत्रकार संघ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending