ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार ..

मुख्यमंत्री श्री बघेल 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से पूर्वान्ह 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे जनरल गर्ल्स हॉस्टल मैदान हेलीपेड अलबेलापारा कांकेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में दोपहर 12.45 बजे से आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे पाटन रेस्ट हाउस के बाउण्ड्रीवाल के पीछे अखरा भाठा हेलीपेड पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पाटन में दोपहर 3.50 बजे स्वामी आत्मानंद चौक में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल अखरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.55 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login