Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र मे चल रहा सघन जनसंपर्क अभियान ..

Published

on

भाजपा को मिल रहा विधानसभा क्षेत्र मे जन समर्थन ,

हसौद के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता गण ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जब से जैजैपुर विधानसभा में भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित किया है, तब से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की लहर दिखाई दे रही है। कृष्णकांत चंद्रा चुनावी एक्शन मोड में नजर आने लगे है। उनके द्वारा कार्यक्रम कर सभा आयोजित कर सघंन जन संपर्क अभियान चला कर जोर शोर से चुनावी प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसके चलते भाजपा की लहर देखने को मिल रही है।

इसी कड़ी मे भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा 18 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोमाडीह, घिंवरा, माल्दा, कैथा, हसौद पहुंचकर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देकर विजय बनाने की अपील की। जगह-जगह ग्रामवासियों ने भी कृष्णकांत चंद्रा का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया और इस बार भाजपा को जीतने का आशीर्वाद दिया।
कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा में एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा पार्टी से विधायक रह चुके हैं लेकिन आप सभी जानते हैं कि इन विधायको ने क्षेत्र में विकास नहीं कर सके जिससे क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है।  इस बार आप सभी सेवा का एक मौका भाजपा पार्टी को दें और भाजपा पार्टी निश्चित रूप से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएगी क्योंकि भाजपा की सरकार पहले से ही केंद्र में है और प्रदेश में भी सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी जी डबल इंजन से काम करेंगे तब क्षेत्र में विकास होना सुनिश्चित है।

हजारों की संख्या में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण ..

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसौद के मंडी प्रांगण में 18 अक्तूबर दोपहर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए और जैजैपुर विधानसभा के प्रत्याशी को चुनाव जीताने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास और एक जुटता देखने को मिली। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जैजैपुर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे भले ही प्रत्याशी घोषित किया गया हो लेकिन मेरे नजर में आप सभी कार्यकर्ता ही असली प्रत्याशी है और हम सभी मिलकर ही भाजपा पार्टी को जीता सकते है।
हम सभी गरीबों के हित, किसानों के, महिलाओं के, युवाओं के राष्टहित करने वाली भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी के लिए काम करते है, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। हम सभी को मिलकर देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा पार्टी को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमत से विजई बनाना है।

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्रवासी भी चाहते हैं बदलाव ..

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों का कहना है कि लोगों ने बड़ी आशा और विश्वास के साथ एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा को इस क्षेत्र में जीत दिलाया है, लेकिन क्षेत्रवासियों की आशा और विश्वास के अनुरूप इन पार्टियों के विधायकों ने काम नहीं किया है, जिस वजह से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है और इस बार भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मूड बना चुकी है और इस बार भारतीय जनता पार्टी को जिताने की बात कर रहे है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending