Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की ली बैठक ..

Published

on

जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर रखेगी नजर ,

एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज की करेगी मानिटरिंग ,

मीडिया सेंटर के माध्यम से की जाएगी निगरानी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति सहित पेड न्यूज़ के प्रभावी अनुवीक्षण के लिए गठित प्रिंट मीडिया इकाई, इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई एवं सोशल मीडिया व एफएम इकाई की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली गई। बैठक में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और नोडल अधिकारी बीरेन्द्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम द्वारा सभी गठित टीम को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखने सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में मीडिया प्रमाणन के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देश, प्रमाणन के आधार, समिति का अधिकार क्षेत्र, मीडिया प्रमाणन की आवश्यकता, आवेदन पत्र प्रारूप व अनुलग्नक, विज्ञापन का प्रमाणीकरण, मीडिया निगरानी, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित अन्य विषय पर जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी सतर्कता एवं गंभीरतापूर्वक करना है। उन्होंने कहा की जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया आदि पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखेगी। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, सहायक व्यय प्रेक्षक रवि अग्रवाल व संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सहित प्रिंट मीडिया इकाई, इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई एवं सोशल मीडिया व एफएम इकाई के सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवम अनुवीक्षण समिति की अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, तथा सदस्य अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर पंकज डाहिरे, अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री दिव्या अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी एवम रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री रजनी भगत सहित अन्य संबंधित सदस्य शामिल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending