Connect with us

खबर सक्ती ...

31 वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2023 के ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय चिसदा में हुआ आयोजित ..

Published

on

विज्ञान प्रयोग करके सीखने की कला है- वॉइस प्रिंसिपल महिमा सिंहा ..

सक्ती, 31 वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2023 के ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय चिसदा (सक्ती) में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के निर्देशानुसार ज़िला शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा स्कूली बच्चों के द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करने के लिए एक सुव्यवथित कार्यक्रम रखा गया जिसमे ज़िले से अनेक बालवैज्ञानिकों ने भाग लिया ज्ञात हो कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को नेशनल स्तर का एक ऐसा मंच प्रदान करता है। जिसमें बच्चें अपने आसपास के किसी विशेष आम समस्या पर कार्य करते हुए टीम बनाकर लोगो को जागरुक करने एवं समस्या समाधान हेतु सुझाव भी देते है। साथ ही स्वयं बच्चों के द्वारा डाटा संग्रहण कर अपने रिसर्च पेपर प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करते है। इस बार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य थीम है। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझना जिसके अंतर्गत पाँच सब थीम है जिसके अंतर्गत बालवैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्ट तैयार किए थे। उक्त प्रायोजना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदाय करने एवं बच्चों को गुणवत्ता युक्त प्रोजेक्ट बनाने हेतु प्रेरित किया। संस्था की वॉइस प्रिंसिपल श्रीमती महिमा सिंहा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रयोग करके सीखने की कला है। ज़िला शिक्षा अधिकारी सक्ती बी एल खरे ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने आये सभी विद्यार्थियों एवं गाइड टीचर को बधाई दिए। कार्यक्रम में पंजीयन का कार्य आरती शर्मा ने किया, टी जी टी विज्ञान कृष्ण कुमार पटेल ने कार्यक्रम में तकनीक सहयोग एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे जानकी दिया, छबि राठौर ज़िला समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला सक्ती ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से निर्णायक के रूप में सन्तोष अनन्त व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली कला, पीजीटी जीवविज्ञान सोनम सूर्यवंशी, डॉ नीरज पीजीटी रसायन व्याख्याता, लीना पटेल ने निर्णायक समिति में अपना  निर्णय दिये। जिले के विभिन्न विद्यालय से आये शिक्षको मे आनंद कुमार, रवि कुमार समेत आदि मार्गदर्शक शिक्षकों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में सीनियर समूह में प्रथम कु शिल्पी रानी साहू , सुहानी कांत (jnv चिसदा)द्वितीय, गीतांगली पायल शासकीय  उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पोरथा, निलाशु इजरदार अहमद फरोज़, स्वामी आत्मानंद स्कूल चंद्रपुर का राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार जूनियर समूह में प्रथम कृष्ण पांडा महक पटेल स्वामी आत्मानंद स्कूल चंद्रपुर व द्वितीय कु खुशबू राठौर, सोनल महिलांगे का चयन हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending