Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 सक्ती जिले के तीनों विधानसभा के लिए आईआरएस ए.आर. गोखे निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त ..

Published

on

व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी, एसएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, एमसीएमसी, पुलिस सहित सभी संबंधित समिति और टीम की ली बैठक ,

व्यय प्रेक्षक ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं सजगतापूर्वक कार्य करने के दिये निर्देश ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2012 बैच के आईआरएस ए.आर. गोखे को सक्ती जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन व्यय प्रेक्षक श्री गोखे ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभी नामांकन कक्ष, एनआईसी कक्ष, निर्वाचन कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, सीविजील कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा आज कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में एफएसटी, एसएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, एमसीएमसी, पुलिस सहित सभी संबंधित टीम की बैठक ली गई। बैठक में उन्होने निर्वाचान कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं सजगतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा नवगठित सक्ती जिला अन्तर्गत आने वाले सक्ती, जैजैपुर और चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त टीम सहित अन्य आधारभूत जानकारीयां दी। साथ ही बैठक में पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे द्वारा निर्वाचन कार्याें के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बनाये गये नाके सहित पुलिसिंग कार्यों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गये रिटर्निंग अफसरों द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के भी विभिन्न आवश्यक जानकारीयां दी गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक आईआरएस ए.आर. गोखे ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए गठित सभी समिति और टीम के सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय से एक दूसरे का सहयोग करते हुए बेहतर कार्य करें। उन्होने निर्वाचन के कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला उप निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र सक्ती पंकज डाहिरे, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर सहित एफएसटी, एसएसटी, व्हीव्हीटी, व्हीएसटी, एमसीएमसी, पुलिस टीम सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली22 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending