Connect with us

खबर सक्ती ...

जैजैपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे हैं लगातार जनसंपर्क ..

Published

on

क्षेत्र के दाई-ददा, सियान, दीदी दे रहे हैं विजय श्री का आशीर्वाद तो युवा दे रहे हैं अपना समर्थन ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा के द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद क्षेत्र मे लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत आज 21 अक्टुबर को ग्राम पंचायत मुक्ता, चोरभट्टी, मौहाडीह, काशीगढ, खड़गड़ी, दतौद, अचानक पुर, पथर्रा, ठुठी के प्रत्येक गांव में ग्राम वासियों से भेंट मुलाकात करते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत आज ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्र से रूबरू होकर विगत 10 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की उन्हें जानकारी दे रहे हैं। तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि हमें विकास करने वाला विधायक चाहिए हमारे विधायक अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं हमारा विधानसभा छेत्र 10 वर्षों में इतना पिछड़ गया है जिसे सुधारने में कई वर्ष लगेंगे ग्रामीण क्षेत्र से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क इतनी जर्जर सड़क हैं की हमें मुख्य मार्ग में जाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे धूल से गुजरते हुए जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं है जिससे मरीज का इलाज सही ढंग से नहीं हो पाता और उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता है। जिससे गरीब तबके के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां होती है हम क्षेत्र के वीडियो द्वारा इस समस्या से विधायक को अवगत करा चुके है परंतु हमें अब तक सुविधा नहीं मिल पाई है। अपने जनसंपर्क में कृष्णकांत चंद्रा ग्राम वासियों को जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार द्वारा अनेको सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लिए दी जा रही है परंतु कांग्रेस सरकार आप लोगों तक सुविधा नहीं पहुंचा रही है जिसका कारण है। क्षेत्रिय विधायक की निष्क्रियता है। आप सभी आने वाले दिनों में भाजपा के पक्ष मे मतदान कर मोदी के कमल को खिलाकर मजबूत करें क्योंकि भाजपा की मोदी सरकार है जो पूरे क्षेत्र और भारत में लगातार विकास के कार्य में डटी हुई है परंतु छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं होने के कारण गरीबों के लिए केंद्र से आने वाली राशि का कांग्रेस दुरुपयोग कर रही है गरीबों तक राशि को नहीं पहुंचने दे रही है मोदी सरकार गरीब जनता के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी जा रही है परंतु कांग्रेस सरकार उन पैसों को गरीबों को ना दे कर गरीबों का हक छीन रही है जिसके चलते गरीब व्यक्तियों का आशियाना नहीं बन पा रहा है जिस पर संतराम ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्र को आश्वासन देते हुए कहा क्षेत्रवासी भी चाहते हैं बदलाव।

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों का कहना है कि लोगों ने बड़ी आशा और विश्वास के साथ एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा को इस क्षेत्र में जीत दिलाया है, लेकिन क्षेत्रवासियों की आशा और विश्वास के अनुरूप इन पार्टियों के विधायकों ने काम नहीं किया है, जिस वजह से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है और इस बार भाजपा के पक्ष मे मतदान कर विजय दिलाने का प्रयास करेंगे जिससे छेत्र का विकास हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending