Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बिना पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, जिले में विद्यार्थियों की पढ़ाई, वृद्धाओं, निःशक्तनों, रोगियों आदि की बाधा एवं परित्रास तथा लोक परिशांति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 04 एवं धारा 05 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए जिला जांजगीर-चांपा की सीमा के अंतर्गत बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया है।

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु दिये गये निर्देश तथा छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं मल्टी टोनड् हॉर्न/प्रेसर हॉर्न के साथ-साथ डी.जे. के विरूद्ध जप्तीकरण की कार्यवाही किये जाने तथा सम्यक जांच हेतु अधिकारियों की दल गठित की गई है।

दल क्रमांक 01 में एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर मो.नं. 9098429822, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रशांत पटेल मो.नं. 7828916558, थाना प्रभारी, जांजगीर, राजस्व निरीक्षक अशोक साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह बैस होंगे।

इसी प्रकार दल क्रमांक 02 में अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, चांपा नीरनिधि नंदेहा मो.नं. 7771930406, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, जांजगीर प्रशांत गुप्ता मो.नं. 8962310898, थाना प्रभारी चांपा, राजस्व निरीक्षक चांपा वर्षा गोस्वामी, सहायक राजस्व निरीक्षक रेशम लाल यादव,

दल क्रमांक 03 में अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अकलतरा विक्रांत अंचल मो.नं. 9691288729, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, जांजगीर चंद कुमार साहू मो.नं. 9575047544, थाना प्रभारी अकलतरा, राजस्व निरीक्षक अकलतरा श्याम लाल यादव, राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका परिषद अकलतरा अवध बिहारी तिवारी,

दल क्रमांक 04 में अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पामगढ़ आर. के. तम्बोली मो.नं. 9424164556, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, पामगढ़ पुष्पेन्द्र कुमार राज मो.नं. 8269967979 थाना प्रभारी पामगढ एवं राजस्व निरीक्षक पामगढ़ जय नारायण होंगे।

गठित दल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) (संशोधित) नियम 2010 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराते हुए समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending