खबर जांजगीर-चांपा ..
विधानसभा निर्वाचन 2023 – आज 05 अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 08 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा ..

जांजगीर-चांपा, विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के विधानसभा क्षेत्र अकलतरा एवं जांजगीर-चांपा के लिए आज 05 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 08 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा के लिए 01, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के लिए 04 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ के लिए निरंक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से जीवन लाल यादव, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 से कृष्ण कुमार कश्यप, श्रीमती सावित्री यादव, परमेश्वर प्रसाद साण्डे, जय किशन साण्डे ने नाम निर्देशन पत्र लिया।


आज अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 – जांजगीर-चांपा से 02 एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 से 03 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 – अकलतरा से श्रीमती सत्यलता मिरी, आनंद प्रकाश मिरी, विनोद शर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 – जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, परमेश्वर प्रसाद साण्डे एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 – पामगढ़ से छत्रधारी महिलांगे ने दो एवं श्रीमती इन्दु बंजारे ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login