Connect with us

खबर कोरबा

मतदाताओं को जागरूक करने महाविद्यालयों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम ..

Published

on

शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में स्वीप के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ,

कमला नेहरू महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए किया गया प्रेरित ,

जय बूढ़ा देव महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ..

कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सतत् रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता को बताते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। साथ ही सभी ने मतदान तिथि को अनिवार्य मतदान हेतु संकल्प लिया।

इसी तरह कटघोरा के जय बूढ़ा देव कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम रामपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा स्वीप रंगोली बनाई गई। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत् मतदान करने शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व सभी को मतदान करने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही ग्रामीणों को अपने आस-पास निवासरत् लोगो को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्वयं सेवकों को पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हरदीबाजार के शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में भी स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेरा वोट-मेरे सशक्त विकास का आधार विषय पर छात्र-छात्राओं के द्वारा नारा लेखन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने मताधिकार का उचित प्रयोग करने व मतदान में अपनी सहभागिता देते हेतु जागरूक किया। स्वीप प्रभारी डॉ. एस. कृष्णमूर्ति द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending