खबर सक्ती ...
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जिला रेड क्रास सोसायटी व स्वास्थ्य समिति सक्ती के सहयोग से वरिष्ठ जन सह पेंशनरों का किया सम्मान ..

स्टेट बैंक ने वरिष्ठजनों का सम्मान कर इंसानियत की मिसाल पेश किया… डी के पाली ,
माता पिता की हमें बचपन में जितनी जरूरत होती है ठीक उसी तरह बुढ़ापे में उन्हें हमारी जरूरत होती है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सक्ती ने जिला रेड क्रास सोसायटी व स्वास्थ्य समिति सक्ती के सहयोग से वरिष्ठ जन सह पेंशनरों का सम्मान समारोह में उन्हें वस्त्र श्रीफल व सम्मान पत्र आदि भेंटकर सम्मान करते हुए अपने सामाजिक सरोकार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्थानीय सामुदायिक भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंचल के पेंशनरों के साथ वरिष्ठजनों के सम्मान के पलों में वरिष्ठ पेंशनर डी के पाली ने कहा कि स्टेट बैंक ने वृष्ठजनों का सम्मान कर इंसानियत की मिसाल पेश किया है जिसके लिए हम सभी स्टेट बैंक परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हैं।


इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने वरिष्ठजनों के सामाजिक सुरक्षा व हित में कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि माता पिता तुल्य वरिष्ठजनों की हमें बचपन में जितनी जरूरत होती है ठीक उसी तरह बुढ़ापे में उन्हें हमारी जरूरत होती है इसलिए हमें दायित्वबोध के साथ वरिष्ठजनों का देखभाल करना चाहिए।


आज स्टेट बैंक परिवार की ओर से पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र, के वाई सी, नामांकन प्रपत्र, आधारपेन अपडेशन के साथ मोबाइल व एस एम एस सुविधा तथा परिवार पेंशन के लाभ की जानकारी देते हुए समुचित व सराहनीय पहल की गई। आज सम्मान समारोह में अति वरिष्ठ जन में ३१,वरिष्ठजन ७०, सामान्य वरिष्ठ जन १०० लोग उपस्थित रहे जिन्हें वस्त्र, श्रीफल तथा सम्मान परिचय पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक पांडे मुख्य शाखा प्रबंधक मृत्युंजय वर्मा आर बी ओ कोरबा, सौरभ अग्रवाल फील्ड ऑफिसर के साथ बैंक कर्मचारी डामर व खगेश की सक्रिय भागीदारी रही ।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login