Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 –

Published

on

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 38 ,

विधानसभा क्षेत्र सक्ती से 3 और जैजैपुर से 2 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस ,

विधिमान्य अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह आबंटित ..

सक्ती, विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में 14, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में 9 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में 15 अभ्यर्थी निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। विधानसभा क्षेत्र सक्ती से 3 और जैजैपुर से 2 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिये हैं। नाम वापसी के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 38 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी पंकज डाहिरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में अनुभव तिवारी (अन्नू भईया) आम आदमी पार्टी को प्रतीक चिन्ह झाडू , डॉ. खिलावन साहू भारतीय जनता पार्टी को कमल, डा चरणदास महंत इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, राजकुमार पटेल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, श्रीमती कमला बरेठ नेशनल यूथ पार्टी को लैपटॉप, भैया जितेन्द्र चौहान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी, जुगल किशोर भारती जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, श्री फागूलाल जायसवाल राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी को एअरकंडीस्नर, भीम कुमार पटेल आप सबकी अपनी पार्टी को ऑटो-रिक्शा, राजेन्द्र साहू आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को कोट, खिलावन साहू निर्दलीय को सेब, घनश्याम सिंह सिदार निर्दलीय को बेबी वॉकर, धरमलाल कंवर निर्दलीय को टेलीविजन और मोतीराम साहू निर्दलीय को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में गणेश राम चालाक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को प्रतीक चिन्ह वर्ग में हल जोतता किसान, रामकुमार यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, लालसाय खुन्टे बहुजन समाज पार्टी को हाथी, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भारतीय जनता पार्टी को कमल, सौरा लाल भगत समाजवादी पार्टी को साइकिल, हीरासिंह कुर्रे (एडव्होकेट) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को स्कूल का बस्ता, अजीत कुमार निर्दलीय को काँच का गिलास, कन्हैया लाल साहू निर्दलीय को एअरकंडीस्नर और हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को कैमरा प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी अरूण कुमार सोम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में केशव प्रसाद चंद्रा बहुजन समाज पार्टी को प्रतीक चिन्ह हाथी, कृष्ण कांत चन्द्रा भारतीय जनता पार्टी को कमल, टेकचंद चंद्रा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, दुर्गालाल केवट आम आदमी पार्टी को झाडू , बालेश्वर साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, आलोक कुमार सोनवानी राष्ट्रीय हिन्द एकता दल को गन्ना किसान, श्रीमती उर्मिला खुंटे जनता कांग्रेस को नारियल फार्म, रामपाल कश्यप जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को छड़ी, सनिव कुमार डहरे आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को एअरकंडीस्नर, सर्वेश कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी को साइकिल, ओम प्रकाश बंजारे निर्दलीय को ऑटो-रिक्शा, नीतू कुर्रे निर्दलीय को पंचिंग मशीन, भोजराम खुंटे निर्दलीय को अलमारी, मनोज कुमार बंजारे निर्दलीय को सेब एवं हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को बिस्कुट प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending