Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के हृदय स्थल हटरी धर्मशाला में शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न ..

Published

on

कांग्रेस सरकार आने पर सक्ती में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और भी मिलेंगी ढेरो सौगाते – डॉ चरणदास महंत ..

अग्रवाल समाज की मांग पर सरकार बनने पर कन्या भवन हेतु शासन द्वारा कराया जाएगा जमीन का आवंटन ..

सक्ती, नगर के हृदय स्थल हटरी धर्मशाला में अग्रवालसभा, मारवाड़ी युवा मंच एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई सक्ती ने शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 3 नवंबर को किया, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती के लोकप्रिय विधायक डॉ चरणदास महंत तथा सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर सक्ती जिले में नया कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ-साथ और भी ढेरो सौगाते मिलेंगी तथा अग्रवाल सभा की मांग पर सरकार बनने पर कन्या भवन के निर्माण हेतु जमीन आवंटन करवाने की भी बात कही इस दौरान अग्रवाल सभा सक्ती के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया तथा समस्त समाज बंधुओ को शरद पूर्णिमा की बधाई भी दी, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अग्रवाल दानवीर समाज के रूप एवं धर्मादा कार्यों के लिए अपनी पहचान बना चुका है तथा आप सभी का आशीर्वाद मुझे एवं मेरे परिवार को मिलता रहा है और पुनः मुझे आप सबका आशीर्वाद मिलेगा तो सक्ती विधानसभा क्षेत्र को हम और अधिक संवारने का काम करेंगे।

डा महंत ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्यामसुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) का आभार व्यक्त किया, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी कहा कि आज महंत जी के आशीर्वाद से मुझे मंत्री का पद मिला तथा मैं तीन बार विधायक रहकर सर्व वर्ग के लिए काम कर रहा हूं। मैंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनेकों समाज को शासन द्वारा जमीन आवंटित करवाई है एवं राजनीतिक रूप से भी हमने कांग्रेस- बीजेपी सभी को कार्यालय निर्माण के लिए जमीन दी है। आज अग्रवाल समाज की मांग पर कांग्रेस सरकार बनने पर हम कन्या भवन के निर्माण के लिए जमीन देने का आश्वासन देते हैं। आपको बता दे की विगत कुछ दिन पूर्व समाज के द्वारा नगर में कन्या भवन बनने वाला है उसके लिए ठेकेदार अमित अग्रवाल ने समाज के संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) चाचा के समक्ष कन्या भवन निर्माण हेतु नगर में शासन द्वारा भूमि आवंटन के लिए सुझाव दिया था जिस पर श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती के लोकप्रिय विधायक डा चरणदास महंत, जयसिंह अग्रवाल के समक्ष कन्या भवन के लिए शासन द्वारा जमीन दिए जाने की माग की गई जिसे दोनों अतिथियों डा चरणदास महंत, जयसिंह अग्रवाल ने मांग को जायज बताते हुए तत्काल जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है। उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने डा चरणदास महंत एवं जयसिंह अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुनः विधानसभा निर्वाचन में सहयोग कर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों के साथ विजयश्री दिलाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रवालसभा सक्ती के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रवालसभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवामंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल (राजू) ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया तथा मांग पत्र का वाचन जन सेवा समिति के सुरेश अग्रवाल ने किया।

तो आभार प्रदर्शन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने करते हुए सभी का अभिवादन किया साथ ही आगंतुकों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया।

मंचपर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ चरणदास महंत, सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अशोक अग्रवाल बिलासपुर, सुभाष धुप्पड़ रायपुर, केशव राम अग्रवाल, त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, नरेश गेवाड़ीन, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), मदनलाल अग्रवाल जांजगीर, श्रीमती गीता देवांगन, सुनील बंसल, जन सेवा समिति के व्यवस्थापक अशोक खेतान, गोविंदराम कथूरिया, सहित इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending