Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा निर्वाचन 2023 – सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशनिंग कार्य का किया निरीक्षण ..

Published

on

मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का किया जा रहा कमीशनिंग ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ के समय सारणी अनुसार छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण में होने वाले विधानसभा आम निर्वाचन के तहत जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। जिले के सक्ती, चन्द्रपुर एवं जैजैपुर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 व 37 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक उमाकांत त्रिपाठी, तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में कमीशनिंग का कार्य स्ट्रांग रूम में किया जा रहा है। जिसका आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग कार्य का मुआयना किया गया।

कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्त प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया गया। प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन कार्य के अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। सक्ती जिले में 17 नवंबर को मतदान कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य स्ट्रांग रूम नंदेलीभाठा में किया जा रहा है। इनमें बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीनो का कमीशनिंग किया जा रहा है। निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए कमीशनिंग करने के साथ ही प्राप्त निर्देशानुसार आरक्षित मशीन रखते हुए कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। इन मशीनों का उपयोग 17 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस पर किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर एवम उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती पंकज डाहिरे, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 अरूण कुमार सोम सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending