Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए ..

Published

on

जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बाल सखा को अचानक देखा तो बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की ..

रायपुर, राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।

कुनकुरी निवासी सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए अपने दोनों हाथ बढ़ाए, उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ उन्हें अपने गले लगा लिया। सुरेश गुप्ता ने बताया कि वे कुनकुरी के लोएला हायर सेकेण्डरी स्कूल में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ पढ़ते थे। मुख्यमंत्री शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने गणित विषय लेकर हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बचपन से ही सरल और मृदु स्वभाव के थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी यह सहजता और सरलता आज भी दिखी। श्री गुप्ता ने बताया कि हम साथ-साथ पढ़ाई करते थे और साथ खेलते थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के दुलदुला के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने श्री साय के मिलकर बधाई दी। सहज-सरल मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा, आप लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हुई, रुकने की व्यवस्था हुई या नहीं। हेमंती यादव, आशा, सरोजनी, कमलावती, संतोषी, अनिता जगत ने इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आज बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ लोगों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।

जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोतबा से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदिवासी बहुल जशपुर जिले से श्री साय के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री उमा शंकर भगत, जयशंकर झांप, विश्राम साहू, श्याम साहू, श्याम लाल चौधरी, धर्म साहू सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

दुर्ग जिले के भिलाई के राजमहंत चेलाराम मनहर, प्रेमलाल साहू, बृजेश बिजपुरिया, शिवसागर मिश्रा, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, भिलाई की रमा श्रीवास्तव, लिया पिल्ले, मिथिला खिचरिया, सविता देवी, अन्नू राणा, मीना शुक्ला सहित सरगुजा, महासमुंद सहित अनेक जिलों के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..14 घंटे ago

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न मांगों पर बनी आगे की रणनीति ..

जेएसडब्ल्यू पावर प्लांट के आठ भूविस्थापित गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और मेडिकल वैन सहित कई मुद्दों...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🚨 डभरा में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ..

🚨 रात 2:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने की कोशिश, पुलिस ने चोरी की बाइक व दो चाबियां...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल ..

भाजपा जिला सक्ती ने श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, नवनियुक्त एल्डरमैनों का...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी सप्ताह का सफल समापन, सहकार से समृद्धि अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending