Connect with us

ख़बर रायपुर

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग ..

Published

on

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन दिवस पर पोर्टल का किया शुभारंभ ,

सरकार का बड़ा निर्णय, मुख्यमंत्री सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से करेगा सतत् निगरानी ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रियल टाइम स्थिति मिलेगी। सुशासन दिवस के अवसर पर यह पोर्टल लांच किया गया है। सुशासन तभी आता है जब लगातार मॉनिटरिंग होती है। जमीनी स्थिति पर सीधे नजर होती है। हमारे पास इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी होंगी जिससे हम योजनाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से हम यह देखेंगे कि विभाग योजनाओं के लिए दी गई समयावधि में कार्य पूरा कर रहे हैं या नहीं। जिलों को दिया गया टारगेट पूरा हो रहा है या नहीं। इसमें किये गये किसी तरह के विलंब अथवा अनुचित तरीके से किये गये कार्य की समीक्षा होगी और इसे दुरूस्त किया जाएगा। जहां पर क्रियान्वयन में किसी तरह की दिक्कत होगी, उसे समीक्षा कर ठीक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें अलर्ट मोड भी रखा गया है। अलर्ट मोड यह बताएगा कि किसी योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता की खून-पसीने की कमाई से राजस्व जुटाया जाता है और जनता के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाता है लेकिन समीक्षा ही न हो तो इस पर प्रगति कैसे हो सकती है। हम न केवल समीक्षा करेंगे अपितु मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से हमने इसमें तकनीक को भी जोड़ दिया है। यह पोर्टल आंकड़ों को बारीकी से समीक्षा करेगा और इससे हमें विभागों की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में केंद्र और राज्य में जो नई योजनाएं आएंगी, उन्हें भी इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पोर्टल को विकसित करने वाले चिप्स की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस पोर्टल से सीधे सीएम कार्यालय से महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। एसीएस इलेक्ट्रानिक्स सुब्रत साहू ने अटल पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिप्स के सीईओ रितेश अग्रवाल सहित सभी विभागों के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 मिनट ago

🔸 देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि ..

🔸 मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण .. ​रायपुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर34 मिनट ago

🔹 खरीफ-2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी समीक्षा, अल्प वर्षा से निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार, खाद-बीज, जल संरक्षण और रोजगार पर विशेष फोकस ..

🔹 अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 46 हजार टन से अधिक DAP...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🔮 नगर के बिहान नर्सिंग होम में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, 24×7 आपातकालीन उपचार उपलब्ध ..

सक्ती, नगर के बाराद्वार रोड स्थित बेरीवाली मंदिर के पास संचालित बिहान नर्सिंग होम आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों एवं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🛑 आजादी के 75 साल बाद भी ‘नर्क’ जैसी जिंदगी: सुशासन के दावों की खुली पोल, कीचड़ और नदी पार कर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ..

🛑 सक्ती जिला मुख्यालय से महज 1 किमी दूर ग्राम पंचायत सोंठी की दर्दनाक तस्वीर, सड़क नहीं होने से कंधे...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🔮 अवैध रेत परिवहन व भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त, चार को नोटिस ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

🔮 माई भारत कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिला सलाहकार समिति गठित ..

🔮 युवाओं की सहभागिता, कौशल विकास और स्वयंसेवी गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर रहेगा विशेष फोकस .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔮 सक्ती के रामनरेश यादव को ‘बेस्ट कलेक्शन एवं सेल्स’ अवॉर्ड, रायपुर में हुए वार्षिक सम्मेलन में मिला सम्मान ..

सक्ती, सक्ती जिले के रामनरेश यादव ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔮 दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें : महिला पुलिस की अपील, सक्ती पुलिस ने जारी किया जागरूकता पोस्टर ..

🔮 एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया पोस्टर व वीडियो क्लिप जारी, महिलाओं और युवतियों में हेलमेट उपयोग बढ़ाने पर...

खबर सूरजपुर ..9 घंटे ago

🔮 कलेक्टर रेना जमील की अपील: आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव के लिए बरतें पूरी सावधानी ..

🔮 वर्षाकाल में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव, गरज-चमक के दौरान पक्के भवन में रहें सुरक्षित: जिले में एंटी स्नेक...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

🔮 सक्ती पुलिस के शौर्य-साहस को मिला नागरिक सम्मान, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों का हुआ अभिनंदन

🔮 नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर हटरी धर्मशाला में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, आईजी रामगोपाल गर्ग का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending