Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 और 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर प्रवास पर ..

Published

on

मुख्यमंत्री का 27 दिसम्बर को रायगढ़ में रोड-शो, अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल ,

जशपुर में 28 दिसम्बर को सौरभ सागर महाराज द्वार का करेंगे लोकार्पण और जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ और 28 दिसम्बर को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 दिसम्बर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। जशपुर जिले में 28 दिसम्बर को सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण कार्यक्रम और जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार ..

मुख्यमंत्री साय 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 28 दिसम्बर को रात्रि में कोसमनारा बाबा आश्रम भी जाएंगे और रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 दिसम्बर रायगढ़ सर्किट हाउस से प्रातः 8.20 बजे प्रस्थान कर प्रातः 8.40 बजे बनोरा आश्रम रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां से प्रातः 9.50 बजे सर्किट हाउस वापस आएंगे। मुख्यमंत्री साय जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ से प्रातः 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 12.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम सोगड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जशपुर में जैन मंदिर के पास पूर्वान्ह 12.30 बजे सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कल्याण आश्रम जाएंगे और दोपहर 1.20 बजे सर्किट हाउस जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रंजीता स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे आयोजित जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4 बजे रंजीता स्टेडियम से प्रस्थान कर 4.10 बजे बालाजी मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन हेलीपेड जशपुर से अपरान्ह 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे ग्राम बगिया पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम बगिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वायरल ऑडियो कांड मामले में बड़ी कार्रवाई : जांजगीर-चांपा जिले के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को किया निलंबित ..

अधीनस्थ चालक से अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर टिप्पणी पड़ी भारी, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश .....

खबर रायगढ़2 दिन ago

हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय ..

सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान और जवाबदेह प्रशासन का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने रायगढ़,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) पहुंचे नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर के कार्यालय, जन्मदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल को महंत समर्थको ने दी जन्मदिन की बधाई .. सक्ती, महंत समर्थक एवं...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एमएसडब्ल्यू में तुषार जायसवाल का कमाल, विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पाया 9वां स्थान ..

तुषार जायसवाल ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान, शाहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बनाई जगह .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बड़ी खबर: फर्जी नाम से लॉज में रुका हत्यारा, अगले दिन महिला की हत्या सक्ती के होटल-लॉजों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में ..

आईडी जांच में भारी लापरवाही! फर्जी नाम बताकर लॉज में ठहरा आरोपी, हत्या के बाद खुली पोल , सवालों में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार में “तुरंत समाधान” का प्रचार, वर्षों से जूझ रही दिव्यांग को अब मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ..

शिविर में सहायता पाकर खुश दिखीं तुलेश्वरी, लेकिन सवाल—पहले क्यों नहीं मिली सुविधा? .. सक्ती, सुशासन तिहार 2026 के तहत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई .. सक्ती, जिले में...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ..

पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 प्रेम संबंध बना मौत की वजह : अधिवक्ता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार ..

🚨 सीसीटीवी और बाइक नंबर से खुला अंधे कत्ल का राज, शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending