Connect with us

ख़बर रायपुर

डीजीपी जुनेजा ने पुलिस महानिरिक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की ली वर्चुअल बैठक ..

Published

on

राज्य में कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीजीपी श्री जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर13 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़15 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..1 दिन ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending